Ranchi : रांची में आज संताली भाषा से जुड़े सवाल सीधे CM हेमंत सोरेन तक पहुंचे। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ‘झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन’ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर संताली भाषा से संबंधित विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को उनके सामने रखा। प्रतिनिधिमंडल ने भाषा से जुड़े विषयों पर अपनी मांगें और अपेक्षाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। इस दौरान CM हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की पूरी जानकारी ली।
भाषा के सवाल पर CM ने दिया भरोसा
मुलाकात के दौरान संताली भाषा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी चिंताओं और अपेक्षाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। CM हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाये गये विषयों पर आवश्यक पहल की जायेगी। प्रतिनिधिमंडल में ‘झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन’ के अध्यक्ष विजय कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष सबिता बास्के, सचिव हरिश चन्द्र मरांडी, संयुक्त सचिव संगम लता कुमारी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल हेम्ब्रम के अलावा आनंद, गोपाल चन्द्र हांसदा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।







