Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय ने इस साल प्लेसमेंट के मामले में नया कीर्तिमान रच दिया है। झारखंड की राजधानी में स्थित इस विश्वविद्यालय के 417 से भी ज्यादा छात्र-छात्राओं को अब तक देश की नामचीन कंपनियों से जॉब ऑफर मिल चुके हैं और ये सिलसिला अब भी जारी है। छात्रों को जिन कंपनियों से बुलावा आया है, उनमें डेलॉइट, एक्सेंचर, टीसीएस, विप्रो, डीमार्ट, आईडीबीआई बैंक, टाटा कैपिटल, बर्जर पेंट्स, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, वेदांता ग्रुप जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।
कहां कितने छात्रों को मिला मौका
- टीसीएस बीपीएस – 67
- टाटा कैपिटल – 32
- एक्सेंचर – 28
- अर्नेस्ट एंड यंग – 13
- विप्रो डब्ल्यूआईपीएल – 17
- इनटेलीपाट – 16
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल – 10
- हाइक एजुकेशन – 10
- अपोलो टायर्स – 17
कुलपति और निदेशक की मेहनत लाई रंग
विवि के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और कुलपति प्रो. सी. जगनाथन के निर्देशन में प्लेसमेंट विभाग ने छात्रों को सही दिशा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने छात्रों को बधाई देते हुये कहा कि “यह उपलब्धि झारखंड के लिये गर्व की बात है, विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।”










