75 हजार शिक्षकों का नेटवर्क
छात्रों की मदद के लिये 75 हजार शिक्षकों का नेटवर्क तैयार किया गया है। कक्षा 9-10 के सभी विषयों और 11-12 के विज्ञान वर्ग के छात्रों को लाइव शिक्षक की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बिहार बोर्ड के साथ JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये AI आधारित डिजिटल कंटेंट भी मुफ्त उपलब्ध कराया जायेगा। ऐप में AI टूल्स की मदद से छात्र कठिन विषयों और कॉन्सेप्ट को आसानी से समझ सकेंगे। उन्हें प्रैक्टिस की सुविधा भी मिलेगी। छात्र अपनी गति के अनुसार पढ़ाई कर सकेंगे और कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान दे सकेंगे।लॉन्च कार्यक्रम में शास्त्रीनगर स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं जाहन्वी और जिया ने मुख्यमंत्री के सामने ऐप का लाइव डेमो दिया। CM ने छात्रों से अपील की कि वे इस सुविधा का भरपूर लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि छात्रों को किसी भी समय, किसी भी सवाल पर शिक्षक की मदद मिल सके।








