spot_img

फाइनल में हरियाणा ने मारी बाजी, झारखंड ने जीता रजत…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड की जूनियर महिला हॉकी टीम खिताब से एक कदम दूर रह गई। पुणे में हुई 16वीं इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में हरियाणा ने झारखंड को 2-1 से हरा दिया। झारखंड ने रजत पदक जीता। हरियाणा ने इस जीत के साथ 2025 के फाइनल की हार का बदला भी चुकता कर लिया। वहीं, झारखंड की टीम लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने से चूक गई। फाइनल में झारखंड ने आक्रामक शुरुआत की। 19वें मिनट में सरोज मुंडरी ने फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। लेकिन चार मिनट बाद ही हरियाणा ने वापसी कर ली। 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। दूसरे हाफ में 42वें मिनट में हरियाणा ने दूसरा गोल दागकर 2-1 की बढ़त बना ली।गोल खाने के बाद झारखंड ने दबाव बढ़ाया। बराबरी के लिये लगातार हमले किये। कई मौके भी बनाये। लेकिन हरियाणा की डिफेंस लाइन नहीं टूटी। अंत तक झारखंड बराबरी का गोल नहीं कर सका। हरियाणा ने 2-1 से मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

2011 से लगातार पदक जीत रहा झारखंड

हार के बावजूद झारखंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड शानदार है। टीम 2018 से लगातार फाइनल में पहुंच रही है। झारखंड ने 2018, 2019, 2024 और 2025 में खिताब जीता। 2026 में टीम उपविजेता रही। खास बात यह है कि झारखंड की जूनियर महिला टीम 2011 से लगातार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीत रही है। यह राज्य में महिला हॉकी की मजबूत नींव और लगातार सामने आ रही प्रतिभा का प्रमाण है। रजत पदक जीतने वाली टीम को खेल निदेशक छवि रंजन, हॉकी झारखंड अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव मनोज कोनबेगी, कोषाध्यक्ष असरीता लकड़ा, महानिदेशक विजय शंकर समेत कई अधिकारियों ने बधाई दी।

ये खिलाड़ी रहीं टीम में

झारखंड टीम में गंगी बरला, सोनाली तिर्की, सरोज कुमारी, जिरेन सोय, एस्थर होरो, संगीता कुमारी, अनीषा कुल्लू, सलोमी नाग, गुलजन कुमारी, रजनी केरकेट्टा, पुष्पा डांग, अनुप्रिया सोरेंग, रीना कुल्लू, स्वीटी डुंगडुंग, सरोज मुंडरी, सुकरमनी मुंडू, लियोनी हेमरोम और जमुना कुमारी शामिल रहीं। टीम के मुख्य कोच विकास पंत, सहायक कोच अभिषेक कुमार, मैनेजर दिव्या डुंगडुंग और फिजियो स्वीटी खातून रहे।

इसे भी पढ़ें :

JPSC मामले में SC में सुनवाई, कोर्ट ने जारी किया नोटिस … जानें

Ranchi : झारखंड की भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल...

बड़ा ऐलान, एक साल में तीन LPG सिलेंडर फ्री…

Kohramlive : तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को CM विजय...

झारखंड में अगले तीन रोज जमकर बरसेंगे बदरा…

Ranchi : झारखंड में अगले तीन दिनों तक मानसून...

दो पाइप, नीचे खाई और ऊपर बोलेरो… वीडियो वायरल

Kohramlive : पहाड़ों में रास्ते अक्सर मंजिल से ज्यादा...

बाथरूम बना ‘पिजन हॉस्टल’, म्यूजिक आर्टिस्ट बोली…

Kohramlive : ब्रिटेन की म्यूजिक आर्टिस्ट मिमी स्ट्रेंजर के...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: