spot_img

किताब लाना भूली छात्रा, परिजनों का टीचर पर गंभीर इल्जाम…

Date:

spot_img
spot_img

Delhi : पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर इलाके के सर्वोदय कन्या विद्यालय की 10 साल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का इल्जाम है कि बच्ची को किताब न लाने पर कड़ी सजा दी गई और चिलचिलाती धूप में खड़ा रखा गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह घटना बीते 27 अगस्त की बताई जा रही है।

स्कूल से आया फोन, ‘बेटी की तबीयत खराब है’

मृतका की मां अंजलि ने मीडिया को बताया कि घटना वाले दिन स्कूल से उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई है। मां जब स्कूल पहुंचीं तो उनके मुताबिक बच्ची तेज धूप में खड़ी थी और उसकी हालत बेहद खराब थी। परिजनों का आरोप है कि बच्ची का कसूर केवल इतना था कि वह एक किताब ले जाना भूल गई थी, इसी वजह से उसे सजा के तौर पर धूप में खड़ा किया गया। इसके बाद जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के मुताबिक, पिछले सप्ताह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस बच्ची को सुबह पढ़ने के लिये स्कूल भेजा था, शाम तक वही परिवार अस्पताल में उसकी जिंदगी बचने की दुआ करते रहा। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में सीजनल फ्लू को लेकर अलर्ट, अलग आइसोलेशन वार्ड बनेंगे…

Ranchi : मौसम बदलते ही सर्दी-खांसी और बुखार को...

दिल्ली की स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैं’गरे’प…

Delhi : राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सार्वजनिक...

सारंडा में पहाड़ी नदी के तेज बहाव में बहे ग्रामीण, दो के श’व मिले…

Chaibasa : सरांडा के बहदा गांव में कुइली पहाड़ी...

कल से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, कहीं महंगा न हो जाये दूध…

Kohramlive : कैलेंडर का एक पन्ना पलटते ही कई नियम...

मलबे में अपनों को ढूंढते रहे लोग, जंगल में खोदी गईं कब्रें…

Kohramlive : नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: