कटिहार : प्यार किससे और कब हो जाए पता ही नहीं चलता। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें रॉन्ग नंबर से लड़की को एक लड़के से प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। युवती बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा दे रही है। वह परीक्षा देने के लिए कटिहार के मनिहारी गई थी। युवक को जब पता चला कि वह परीक्षा देने गई है, वह उससे मिलने पहुंच गया। दोनों एक-दूसरे से मिलते ही प्यार में इस कदर खो गए कि दोनों को सही और गलत का अंदाजा ही नहीं लगा। रात को अचानक ग्रामीणों ने दोनों को बंद कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, जिसके बाद वह हंगामा शुरू हो गया। मामला बढ़ता देख कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनी जज की दुल्हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल
मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र भीड़ से निकाल कर दोनों प्रेमी युगल को थाना ले गई। जिसके बाद दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। दोनों के परिजनों की रजामंदी से थाना के पास ही स्थित मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी संपन्न होने के बाद प्रेमी युगल थाना पहुंचे, जहां पुलिसकर्मियों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।
इसे भी पढ़ें :दो भाकपा माओवादियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा
मगर विवाह संपन्न होने के बाद दोनों की परेशानी बढ़ गई। परिजनों ने घर में रखने से दोनों को इनकार कर दिया। इधर प्रेम-विवाह के चक्कर में युवती की मैट्रिक की परीक्षा छूट गई और उसका 1 साल बर्बाद हो गया। वहीं प्रेमी का कहना है कि परीक्षा छूट गई तो क्या हुआ, प्यार तो सफल हुआ। परीक्षा तो कभी भी दे देंगे।
इसे भी पढ़ें :प्यार, धोखा और भरोसे का खूनः खुद को अनाथ बता पहले दिल जीता, फिर कर दिया ये…










