जमशेदपुर : सोनारी के कागल नगर में दो गुटों के बीच गैंगवार हो गया। बाइक से घर जा रहे हेते गिरोह के दो सदस्य सोनू और रोशन पर रविदास गिरोह के गुर्गे ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमे सोनू के पीठ में एक गोली लग गई।
सोनू अपनी जान बचाने के लिए एक बिल्डर के घर मे घुस गया। वहीं रोशन को अपराधियों ने पकड़ उसकी जमकर पिटाई की। सोनू को पकड़ने के लिए अपराधियों ने बिल्डर के घर के बाहर भी फायरिंग की।
गोली की आवाज़ सुन लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ देख अपराधी वहां से फ़रार हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई।
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में चाकू गोदकर पति-पत्नी की हत्या, ऐसे मिला शव
इसे भी पढ़ें : कल होगा ग्रेजुएट फार्मसी एप्टीट्यूड टेस्ट, जानें कैसे पाएं एडमिट कार्ड








