Kohramlive : बीते 1 महीने से आंदोलित हड़ताली जूनियर डॉक्टरों के काम पर लौटने के संकेत मिले है। खबर है कि हड़ताली जूनियर डॉक्टर शनिवार से अपने काम पर लौट सकते हैं। क्योंकि सरकार ने उनकी 15 मांगों में से 10 मांगें मान ली है। खबर यह भी है कि OPD सेवायें बंद रहेगी और इमरजेंसी सेवायें चालू रहेंगी। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और नृशंस हत्या के बाद से जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गये थे।
सरकार ने डॉक्टरों की 15 में 10 मांगें मानी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की 15 में से 10 मांगों को मान लिया है। यहां याद दिला दें कि बुधवार को नबन्ना में मुख्य सचिव से चर्चा के बाद जूनियर डॉक्टरों ने पंद्रह मांगों के संबंध में उन्हें ई-मेल किया था। उस ईमेल का जवाब शनिवार शाम को आया। स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम ने ईमेल करके राज्य प्रशासन की तरफ से 10 मांगों को पूरा करने पर सहमति दी है। खबर है कि शुक्रवार की दोपहर जूनियर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य भवन से CGO कॉम्प्लेक्स तक मार्च करने की प्लानिंग बनाई है। इसके बाद जूनियर डॉक्टर धरना वापस ले सकते हैं और शनिवार को काम में वापस लौट सकते हैं। 9 अगस्त को जूनियर डॉक्टर की डेड बॉडी मिलने के बाद से वे हड़ताल पर थे। लेकिन जूनियर डॉक्टरों ने मीडिया को बताया कि वे आंदोलन जारी रखेंगे। उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। स्वास्थ्य सचिव के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री ने समय मांगा है। हम निगरानी रख रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : रुला रहा प्याज, रांची में 8 जगहों पर सस्ता…
इसे भी पढ़ें : मिड डे मील खाकर बीमार हो गये 39 बच्चे
इसे भी पढ़ें : मिर्जापुर में बड़ा हादसा
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : अवैध संबंध के शक में मा’री गई मां-बेटी…
इसे भी पढ़ें : अचानक धधकने लगा पेपर मिल, अंदर थे 50 मजदूर…




