Kohramlive : कोलकाता में हड़ताली डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल सरकार के वार्ता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि वे अपना आंदोलन और काम बंद जारी रखेंगे। CM ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य सचिवालय में जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिये बुलाया था, ताकि इस मसले का समाधान हो सके। राज्य के स्वास्थ्य सचिव एन एस निगम ने ईमेल के माध्यम से प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को 10 प्रतिनिधियों के साथ बैठक के लिये आमंत्रित किया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हड़ताली डॉक्टरों ने इस ईमेल को ‘अपमान’ बताया और कहा कि उनकी मांगें स्पष्ट हैं, जब तक स्वास्थ्य सचिव निगम का इस्तीफा नहीं होता और उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। एक डॉक्टर ने कहा, “प्रतिनिधियों की संख्या को 10 तक सीमित करना हमारे लिए अपमानजनक है। हम सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम काम पर वापस नहीं लौटेंगे।”
गौरतलब है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के मामले पर एक महीने से डॉक्टरों की हड़ताल अभी-भी जारी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जूनियर डॉक्टरों को दी डेडलाइन बीती शाम 5 बजे ही खत्म हो चुकी है। जिसके बाद बंगाल सरकार ने छात्रों को ईमेल भेजकर बातचीत के लिए संपर्क किया है और डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने मिलने बुलाया है। हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्रों ने ममता सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
इसे भी पढ़ें : महाजन से कर्ज लेना नहीं पड़ेगा : CM हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : सुकून दे गया पुलिस का मरहम, क्या बोल गये IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : वंदे भारत टाटा-पटना, 6 घंटे 50 मिनट में…
इसे भी पढ़ें : अब स्कूल में भी अनसेफ, चिंता खाई जा रही…
इसे भी पढ़ें : राजधानी में महाधरना में लगे नारे, बांटे पंप्लेट…
इसे भी पढ़ें : एक साथ यूं चली गई तीन जवान लोगों की जान…
इसे भी पढ़ें : PM मोदी की यात्रा को यादगार बनाने में झोंकी ताकत
इसे भी पढ़ें : क्रिमिनलों के सबसे बड़े जानी दुश्मन को मिला ये बड़ा सम्मान…
इसे भी पढ़ें : BJP की एक और लिस्ट जारी… देखें
इसे भी पढ़ें : खुदा का शुक्र है टल गया एक बड़ा हादसा…
इसे भी पढ़ें : 18वीं मंजिल से कूदी महिला!
इसे भी पढ़ें : गृह मंत्री से DGP अनुराग गुप्ता को मिला बड़ा सम्मान…












