Ranchi : झारखंड निकाय चुनाव के मतदान दिवस पर आज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रांची के रूरल SP, ट्रैफिक SP और अनुमंडल पदाधिकारी खुद अलग-अलग मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष फोकस रखा गया। पुलिस बल की तैनाती, सेक्टर मजिस्ट्रेट की गतिविधि और बूथों पर कानून-व्यवस्था की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो। इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

इस दौरान स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक, संबंधित थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी भी साथ मौजूद रहे। प्रशासनिक अमले की सक्रियता ने यह संदेश साफ कर दिया कि चुनाव प्रक्रिया में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। झारखंड निकाय चुनाव में आज का मतदान कड़े सुरक्षा घेरे के बीच जारी है और प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाये हुये है।












