Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में रामनवमी को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क नजर आ रहा है। त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर थाना परिसर में एक अहम बैठक हुई, जिसमें प्रशासन ने साफ कर दिया, रामनवमी जुलूस में DJ की आवाज नहीं गूंजेगी। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी संजय कुमार यादव ने की, जबकि संचालन थानेदार सरोज सिंह चौधरी ने किया। इस बैठक में इलाके के कई DJ संचालक भी मौजूद रहे। बैठक में थानेदार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आगामी रामनवमी जुलूस के दौरान DJ का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करते हुये DJ बजाते पाया गया, तो DJ को तुरंत जब्त किया जायेगा और संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन ने यह भी साफ किया कि किसी भी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में DJ बजाने के लिये पहले प्रशासन से अनुमति लेना जरूरी होगा। वहीं, तय समय सीमा और ध्वनि स्तर से जुड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा। थानेदार ने कहा कि त्योहारों, शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के दौरान क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाये रखना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने DJ संचालकों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। बैठक में मौजूद DJ संचालकों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे सभी नियमों का पालन करेंगे और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाये रखने में पूरा सहयोग देंगे।
चौपारण में रामनवमी जुलूस में DJ पर सख्त रोक…
Date:

रजरप्पा की नई पहचान बनी 21 साल की श्रेया…
Ramgarh : रामगढ़ के रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा...
गढ़वा के बैंकों पर DC सख्त, बोले लाभुक तक योजना पहुंचे, तभी…
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा समाहरणालय सभागार में मंगलवार को...
अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगा कड़ा एक्शन…
Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक...
CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…
Kohramlive : देश के करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से...
शादीशुदा महिला से प्यार, पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज…
UP : कभी साथ जीने-मरने की कसमें, कभी नई...





