एक ही रात दो घरों में गजब हो गया, डर गये लोग…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के बाबूडीह मोहल्ला में एक ही रात दो घरों में चोरी हो गई। चोरी की यह वारदात CCTV में कैद हो गई है। फुटेज में पांच चोरों के देखें जाने की बात बताई गई है। भुक्तभोगी नवीन कुमार और मनोज कुमार पासवान ने थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। खबर लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया था।

बाबूडीह के रहने वाले नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब तीन बजे चोर ग्रिल काटकर घर में घुस गये। तब घर के सारे लोग सोये हुये थे। चोर घर में रखे करीब दस हजार रुपये व एक सोने की चेन लेकर फरार हो गये। सुबह में घर में चोरी हो जाने की बात पता चली। वहीं, मनोज कुमार पासवान ने बताया कि घर की खिड़की की लोहे की ग्रिल काटकर चोर कमरे में घुस गये। तब वह अपने बच्चों के साथ सो रहे थे। उन्होंने बताया कि स्व. माता का बक्सा रखा हुआ था, जिसे तोड़कर चोर सामान ले गये। बक्से में रखे सामानों की कीमत अबतक नहीं आंकी जा सकी है। पड़ोस में रहने वाले एक शख्स के के आवास पर लगे CCTV में चोरों की काली करतूत कैद हो गई है।

इसे भी पढ़ें : एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को ED ने किया तलब… जानें वजह

इसे भी पढ़ें : झारखंड में भारी बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट की बैठक में 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर, कई नये थाने…

इसे भी पढ़ें :नौकरी पक्की हो, मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन जारी…

इसे भी पढ़ें :90 हजार खाते में भेजने को मांगी घूस, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में गैंगरेप, घूमने गई थी डैम…

इसे भी पढ़ें :नेशनल शूटर तारा शाहदेव के गुनाहगारों को मिली कठोर सजा… जानें

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...