Kohramlive : तूफान फेंगल ने दस्तक दे दी है। फेंगल के कारण कई जगहों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह तूफान तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों ने ज्यादा तबाही मचा रही है। तूफान फेंगल को लेकर चेन्नई हवाई अड्डे से उड़ाने प्रभावित हुई हैं। हवाई अड्डे को सात बजे तक के लिये बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को खूब परेशानी हुई। चेन्नई हवाई अड्डा ने X पर पोस्ट किया कि वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है, मौसम के ठीक-ठाक होते ही उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया जायेगा। इस मसले पर आज हाई लेवल मीटिंग भी हुई। NDRF की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दी गई है। इस बीच, IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने X पर पोस्ट किया कि चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ पिछले छह घंटों में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ा है। यह महाबलीपुरम से 50 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, पुडुचेरी से 80 किलोमीटर उत्तर पूर्व और चेन्नई से 90 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में है।
इसे भी पढ़ें :यात्री वाहन पर गो’लियों की बौछार, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, तीन लेयर का सुरक्षा घेरा
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, भाजपा के मददगार अडानी गिरफ्तार हो, शेयर मार्केट में हाहाकार
इसे भी पढ़ें :शिक्षकों को मिला बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें :गडकरी बोले, अमेरिका की तरह हो जायेगी बिहार की सड़कें
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…









