Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण अब पूरी तरह मतदाताओं के हवाले है। कुल 122 सीटों पर किस्मत आजमायेंगे 1302 प्रत्याशी जिनमें 1165 पुरुष, 136 महिलायें और एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। 3 करोड़ 70 लाख से अधिक वोटर, यानी बिहार की आत्मा, लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेगी। इनमें 1.95 करोड़ पुरुष, 1.74 करोड़ महिलायें और चार लाख से अधिक दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। वहीं 43 NRI और 769356 युवा वोटर (18 से 19 वर्ष) इस चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य चुनाव आयोग ने सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई सीटों पर मतदान का समय सीमित रखा है। कटोरिया, बेलहर, चैनपुर, चेनारी, गोह, नवीनगर, कुटुंबा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी के 36 बूथ, बोधगया के 200 बूथ, रजौली, गोविंदपुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा, और चकाई में शाम 4 बजे तक मतदान होगा। हालांकि, बोधगया के 106 बूथों पर वोटिंग का समय बढ़ाकर शाम 5 बजे तक रखा गया है। इन इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। CRPF और राज्य पुलिस की तैनाती चौकस निगाहों के साथ मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। राज्य भर में 45339 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इनमें 4109 संवेदनशील और 4003 अतिसंवेदनशील बूथ घोषित किये गये हैं।
बिहार में शोर को विराम, लोकतंत्र का अगला इम्तिहान 11 को…
Date:

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पुलिस ने बढ़ाया हौसला…
Ranchi : छोटे से कस्बे पिठोरिया की धरती एक...
मानसून की दस्तक से पहले ‘आपन सरस्वतिया’ की बढ़ाई गई रफ्तार…
Garhwa : कभी शहर की पहचान रही सरस्वतिया नदी वर्षों...









