बोकारो जिला कसमार थाना अंतर्गत बगदा गांव में पुलिसकर्मियों पर हुआ पथराव में हवलदार जयराम गोस्वामी आरक्षी 1553 तिलक चंद्र महतो गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं आरक्षी 429 रंजीत कुमार राणा,आरक्षी 375 मनोज बैठा एवं अन्य कई जवान चोटिल हुए हैं।इन सभी का इलाज बीजीएच में चल रहा है।

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने की कड़ी निंदा
किसी भी दुर्घटना के बाद पुलिसकर्मी आम जनों के सुरक्षा के लिए उनके जान माल को बचाने के लिए घटनास्थल पर जाते हैं। ग्रामीणों के द्वारा पुलिसकर्मियों पर की गई पथराव का झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन कड़ी निंदा करता है अगर इस तरह की कायराना हरकत आम जनों के द्वारा किया जाता रहा तो किसी के भी जान माल की सुरक्षा में पुलिसकर्मी अपना सर्वोच्च देने से बचेंगे और इसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ेगा।












