spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पत्थरबाजों को बख्शा नहीं जायेगा, नुकसान की वसूली होगी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के संभल शहर में हिंसा करने वाले उपद्रवियों और पत्थरबाजों की फोटो सार्वजनिक जगहों पर चिपकायेंगे जायेंगे। वहीं, हिंसा में नुकसान की वसूली भी इन पत्थरबाजों से होगी। पुलिस ने सभी CCTV फुटेज खंगाले हैं। 100 से अधिक लोगों की पहचान कर ली गई है। बहुत जल्द पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी। जरूरी हुआ तो उपद्रवियों पर इनाम भी ऐलान हो सकता है। संभल हिंसा के गुनाहगार किसी भी सूरत में बच नहीं पायेंगे। उपद्रवियों के फोटो मीडिया में भी जारी किये जायेंगे। जिससे उन्हें पकड़ने में आसानी होगी। गौरतलब है कि यूपी की योगी सरकार पहले ही उपद्रव करने वालों के खिलाफ नुकसान की वसूली और पोस्टर का अध्यादेश जारी कर चुकी है।

ADJ बोले, जिनके हाथ में पत्थर, उन्हें नहीं छोड़ा जायेगा

बरेली जोन के ADG रमित शर्मा ने बीते मंगलवार को उमला और जिम्मेदार लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। यह बैठक लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में हुई। ADG ने कहा कि निर्दोष लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जायेगा। वहीं, जिनके हाथ में पत्थर दिख रहे हैं, उन्हें नहीं छोड़ा जायेगा। बीते रविवार को हुये बवाल के बाद अब भी लोगों के मन से डर-भय नहीं निकला है। इस बीच हिंसा के तीन दिन बाद बुधवार को जनजीवन सामान्य होने लगा है। स्कूल खुल गये, दुकानें खुल गई, हालांकि इंटरनेट सेवा अभी भी बंद है। संवेदनशील एरिया में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चौक-चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिये गये हैं। रैपिड एक्शन फोर्स को भी बुला लिया गया है। यहां याद दिला दें कि हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई थी। 30 नवंबर तक बाहरी लोगों और जनप्रतिनिधियों के जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब तक 27 लोगों को अरेस्ट किया गया है। वहीं, 11 FIR दर्ज की गई हैं। इसमें 7 FIR पुलिस और 4 FIR चार मृतकों के परिजनों ने दर्ज कराई हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...

फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकं’काल…

Gumla : पिछले नौ महीनों से एक परिवार अपने...

बड़कागांव में बवाल: जमकर तोड़फोड़, एक अरेस्ट…

Hazaribagh : कोयले की काली धरती पर मंगलवार को...