Kohramlive : जेल में बंद TMC नेता शेख शाहजहां के एक करीबी मददगार करीम मियां के घर से उम्दा किस्म के कई विदेशी हथियार और बम मिले हैं। CBI ने करीम मियां और उसके एक सहयोगी को अपनी कस्टडी में ले लिया है। करीम मियां भी TMC से जुड़ा हुआ है। CBI ने यह छापामारी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में की। हथियारों का जखीरा मिलने के बाद CBI ने मौके पर NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) के बम निरोधक दस्ते को बुलाया। मिली एक गुप्त सूचना पर CBI की टीम ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों के साथ करीब मियां के मछलीपालन फार्म के भीतर स्थित आवास पर छापा मारा। खबर है कि एक दर्जन के करीब हथियार मिले हैं, हालांकि अबतक CBI की तरफ से इसका खुलासा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहजहां की गिरफ्तारी और संदेशखाली में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम रहने के चलते इन हथियारों को ठिकाने नहीं लगाया जा सका। संदेशखाली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इसे भी पढ़ें :हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में होगी सुनवाई… जानें कब
इसे भी पढ़ें :गृह मंत्री से मिलने के बाद गोविंदा ने किया ये पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :बिजली विभाग में 156 वैकेंसी, आज है लास्ट डेट
इसे भी पढ़ें :मेटा का बड़ा बयान,भारत में बंद हो जायेगा Whatsapp, अगर…
इसे भी पढ़ें :हीट वेव की चपेट में झारखंड, इन जिलों के लोग रहे सतर्क…
इसे भी पढ़ें :रेंजर का बेटा निकला बड़का ठग, लगाता था कम, कमाता था करोड़ों… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :झारखंड में दो IPS इधर से उधर… जानें











