spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

तेल, धुआं और जिद्दी चिकनाई से भरा एग्जॉस्ट मिनटों में होगा चमचम… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : किचन की सफाई की बात आते ही ज्यादातर लोग गैस चूल्हा, स्लैब और सिंक को चमकाने में जुट जाते हैं। लेकिन इसी भागदौड़ में एक ऐसी चीज नजरों से ओझल हो जाती है, जो सबसे ज्यादा गंदगी अपने अंदर समेटे रहती है,  एग्जॉस्ट फैन। दिन-रात तेल, मसालों के धुएं और भाप को बाहर निकालने वाला यह फैन धीरे-धीरे चिकनाई और धूल की मोटी परत से ढक जाता है। नतीजा यह होता है कि इसकी कार्यक्षमता कम होने लगती है, किचन में बदबू आने लगती है और कई बार धुआं भी ठीक से बाहर नहीं निकल पाता। अगर आपका एग्जॉस्ट फैन भी गंदगी की मोटी चादर ओढ़ चुका है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इसे फिर से नया जैसा बना सकते हैं।

सफाई शुरू करने से पहले यह सावधानी जरूर बरतें

एग्जॉस्ट फैन की सफाई करते समय सुरक्षा सबसे जरूरी है। सफाई से पहले फैन का बिजली स्विच बंद कर दें। संभव हो तो प्लग भी निकाल दें। फैन के नीचे अखबार, पुराना तौलिया या कपड़ा बिछा दें। हाथों की सुरक्षा के लिये ग्लव्स पहन लें। यह छोटी-सी तैयारी सफाई को आसान और सुरक्षित बना देती है। एग्जॉस्ट की जाली और फिल्टर पर जमी चिकनाई हटाने का यह सबसे आसान और असरदार तरीका माना जाता है।

ऐसे करें चमचम 

  • एक बाल्टी या बड़े टब में गर्म पानी लें।
  • उसमें कुछ बूंदें लिक्विड डिशवॉश मिलायें।
  • जाली या फिल्टर को 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रखें।
  • इसके बाद पुराने ब्रश या स्क्रबर से धीरे-धीरे रगड़कर साफ करें।
  • गर्म पानी चिकनाई को नरम कर देता है, जिससे सफाई आसान हो जाती है।

जिद्दी चिकनाई का दुश्मन है बेकिंग सोडा और नींबू

अगर कई महीनों की जमी चिकनाई आसानी से नहीं निकल रही है, तो यह घरेलू नुस्खा आपके लिये बेहद कारगर साबित हो सकता है।

ऐसे बनायें क्लीनिंग पेस्ट

  • 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें।
  • उसमें नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • इस पेस्ट को चिकनाई वाली जगहों पर लगायें।
  • 15 मिनट बाद ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें।
  • यह मिश्रण जमी हुई गंदगी को ढीला कर देता है और सफाई आसान बना देता है।

विनेगर से हटेगी चिपचिपाहट और बदबू

अगर फैन के बाहरी हिस्से पर चिपचिपी परत जम गई है, तो वाइट विनेगर काफी मददगार हो सकता है।

इस्तेमाल का तरीका

  • स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और विनेगर मिलायें।
  • इसे फैन के ब्लेड और बाहरी हिस्सों पर स्प्रे करें।
  • कुछ मिनट तक छोड़ दें।
  • माइक्रोफाइबर कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें।
  • इससे न सिर्फ चिपचिपाहट कम होती है, बल्कि फैन ज्यादा साफ और चमकदार भी दिखने लगता है।

मोटर की सफाई में भूलकर भी न करें यह गलती

एग्जॉस्ट फैन का सबसे संवेदनशील हिस्सा उसकी मोटर होती है। मोटर पर सीधे पानी या किसी लिक्विड का इस्तेमाल न करें। सूखे या हल्के गीले कपड़े से सफाई करें। कोनों में जमी धूल हटाने के लिये पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करें। थोड़ी सी सावधानी आपके फैन को नुकसान से बचा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर महीने में एक बार एग्जॉस्ट फैन की हल्की सफाई कर ली जाये, तो उस पर मोटी चिकनाई नहीं जमती और उसकी कार्यक्षमता भी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें : घुमाने के बहाने गोद में उठाकर ले गया मासूम को, फिर जो किया…

इसे भी पढ़ें : रिम्स में मीडिया एंट्री के लिए नया आदेश जारी… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में डबल म’र्डर…

इसे भी पढ़ें : घर में खूब बोलता है, बाहर जाते ही हो जाता है चुप बच्चा, जानें ऐसा क्यों…

इसे भी पढ़ें : ये है दुनिया का सबसे विषैला पक्षी, छूते ही सुन्न पड़ सकता है शरीर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...