kohramlive desk : आज के समय में रोजगार की बड़ी समस्या है। अच्छा बिजनेस आइडिया है किसी के लिए महत्वपूर्ण है। इस बिजनेस आइडिया से आसानी से महीने में 10 लाख रुपये की कमाई कर धनवान बना जा सकता है। इसका प्रोसेस भी आसान है। डेयरी प्रोडक्ट्स की नामचीन कंपनी अमूल के साथ बिजनेस करने का मौका है। अमूल की फ्रेंचाइजी लेना मोटे फायदे का सौदा हो सकता है। इतना ही नहीं, आपको बता दें कि अमूल की फ्रेंचाइजी लेना बहुत आसान है। लेकिन, पहले आपको इसकी पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है।
150 वर्ग फुट की जगह जरूरी
अगर आप अमूल आउटलेट की फ्रेंचाइजी लेते हैं तो आपके पास सिर्फ 150 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए। अगर आपके पास पर्याप्त जगह है तो अमूल आपको फ्रेंचाइजी दे देगी। हालांकि, अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी के लिए कम से कम 300 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए। अगर आपके पास इतनी जगह नहीं है तो अमूल फ्रेंचाइजी ऑफर नहीं करेगा। अगर आप अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर चलाना चाहते हैं और इसकी फ्रेंचाइजी के लिए प्लान करना है तो इसमें आपको थोड़ा अधिक निवेश की जरूरत पड़ेगी। इसे लेने के लिए आपको करीब 5 लाख रुपये का निवेश करना होगा। इसमें आपको ब्रांड सिक्योरिटी के रूप में 50 हजार रुपये, रिनोवेशन 4 लाख रुपये, इक्वीपमेंट 1.50 लाख रुपये खर्च करने हों अमूल अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर कर रहा है। अगर आप अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्योस्क की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इसमें लगभग 2 लाख रुपये का निवेश करना होगा। इसमें नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी के तौर पर 25 हजार रुपये, रिनोवेशन पर 1 लाख रुपये, इक्वीपमेंट पर 75 हजार रुपये का खर्च आता है।
फ्रेंचाइजी पेज पर करें विजिट
अधिक जानकारी के लिए आप इसके वेबसाइट या फ्रेंचाइजी पेज पर विजिट करें। अमूल के साथ बिजनेस करना बहुत आसान है। दरअसल, इसके पीछे दो वजह है। पहला अमूल का कस्टमर बेस और दूसरा यह शहर की हर लोकेशन पर फिट बैठता है। अमूल का हर शहर में कस्टमर बेस काफी मजबूत है। हर शहर में लोग इसके प्रोडक्ट्स को नाम से पहचानते हैं। बड़े से बड़े शहर और साथ ही छोटे शहरों में भी इसकी पहुंच है। इसलिए अमूल की फ्रेंचाइजी लेने में कोई नुकसान के चांस नहीं है। अमूल फ्रेंचाइजी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, फ्रेंचाइजी के जरिए हर महीने लगभग 5 से 10 लाख रुपये की बिक्री हो सकती है।
एमआरपी पर कमीशन देती है कंपनी
अमूल आउटलेट लेने पर कंपनी अमूल प्रोडक्ट्स के मिनिमम सेलिंग प्राइस यानी एमआरपी पर कमीशन देती है। इसमें एक मिल्क पाउच पर 2.5 फीसदी, मिल्क प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी और आइसक्रीम पर 20 फीसदी कमीशन मिलता है। अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने पर रेसिपी बेस्ड आइसक्रीम, शेक, पिज्जा, सेंडविच, हॉट चॉकेलेट ड्रिंक पर 50 फीसदी कमीशन मिलता है. वहीं, प्री-पैक्ड आइसक्रीम पर 20 फीसदी और अमूल प्रोडक्ट्स पर कंपनी 10 फीसदी कमीशन देती है।
इसे भी पढ़ें :यूरिन देने लगता है ये बड़ा संकेत, आपकी किडनी कब हो रही हैं फेल
इसे भी पढ़ें :पोते की छट्ठी में दादा ने किया ऐसा कि पहुंच गये हवालात, देखें
इसे भी पढ़ें :ऐसे बाप-भाई से आती है घिन, उस दिन को कोस रही मां
इसे भी पढ़ें :कल खाक छानती रह गई NDRF, आज खुद निकली लाश, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें :रांची सेंट्रल जेल में रेड, जानिये क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें :कल 3 घंटे तक बंद रहेगी Bank की ये सेवाएं, जानिए कब से कब तक…
इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बुलेट रानी को उम्रकैद, पति का खू’न कर रख दिया था फ्रिज में…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस को एक और झटका, गीताश्री उरांव ने छोड़ी पार्टी, पढें लेटर हू-ब-हू…
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें
इसे भी पढ़ें : Gold : सोने में आयेगी भारी गिरावट! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें…
इसे भी पढ़ें : आज भी Gold-Silver के दामों में गिरावट… जानें कितनी
इसे भी पढ़ें : Gold Price : सोना-चांदी फिसले, जानें ताजा भाव…






