spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

ताइवान में भयावह तूफान हाइकुई, आर्मी ने संभाला मोर्चा… जानें

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : ताइवान में रविवार को तूफान हाइकुई ने दस्तक दी। मूसलाधार बारिश होने के चलते सड़कों पर सैलाब आ गया। करीब 145 घंटे के रफ्तार से हवा के तेज झोंके सबको डरा रहे हैं। बिजली गुल हो गई है। कईयों घर में बत्ती गुल है। कई सालों बाद ताइवान में ऐसा तूफान देखा गया है। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ताइवान की दो प्रमुख एयरलाइंस UNI एयर और मंदारिन एयरलाइंस ने सभी उड़ानें कैंसल कर दी है। तूफान के डर से लोग डरे-सहमे हैं। लोग घरों के अंदर हैं। प्रशासन ने लोगों को खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाओं और बारिश के चलते जहां-तहां पेड़ गिर गये। लोगों के घरों पर छत में रखी पानी की टंकियां तूफान में उड़ गई। तमाम ऑफिस, प्रतिष्टान, दुकानें, मॉल, बाजार और दुकानें बंद रखने का ऐलान कर दिया गया है। हाइकुई तूफान का खतरा चीन और फिलीपींस पर भी मंडरा रहा है। हाइकुई तूफान ने वहां कहर बरपा रखा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के सेंट्रल वेदर ब्यूरो ने कहा कि तूफान हाइकुई ने बीते 2 सितंबर की देर रात 3 बजकर 40 मिनट में दस्तक दी है। यह तूफान रविवार की दोपहर में पूर्वी ताइवान के एक पहाड़ी काउंटी तटीय ताइतुंग पहुंच गया है। ताइतुंग में 58 वर्षीय सेवानिवृत्त मैकेनिक चांग झी-मिंग ने कहा कि पिछले चार साल में यह सबसे शक्तिशाली तूफान है। यह तो अभी शुरुआत है, हवा अभी आ रही है और आप पहले से ही पेड़ों को गिरते हुए देख सकते हैं। इससे पहले ताइवान में साल 2019 में तूफान बाइलू आया था। जिसमें एक शख्स की जान चली गई थी।

अभी खतरा टला नहीं

मौसम ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने कहा कि बारिश और हवा की स्पीड अभी और बढ़ेगी। तूफान सोमवार शाम तक ताइवान जलडमरूमध्य में चला जाएगा। पूरे द्वीप में 21,000 से अधिक घरों में बिजली चली गई। पेड़ गिरने और कार टकराने के कारण दो लोग घायल हुए हैं।

राष्ट्रपति ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा

ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा कि बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा है। तूफान के लिए तैयारी करें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें, बाहर जाने या किसी भी खतरनाक गतिविधि से बचें। सेना ने मोर्चा संभाला है। संवेदनशील जगहों पर सेना को तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें : G20 Summit से पहले भारत की प्रगति पर क्या बोल गयें PM Modi, देखें…

इसे भी पढ़ें :

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...