Meerut : मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में आज दोपहर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई महिलायें और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो गये। कथा दिन के 1 बजे से शुरू हो चुकी थी। करीब 1 लाख लोग कथा सुनने पहुंचे थे। शताब्दी नगर में बीते 15 दिसम्बर से चल रही इस कथा का आज छठा दिन था। 21 दिसम्बर को आखिरी दिन है। खबर है कि एंट्री को लेकर वहां तैनात बाउंसर्स ने भीड़ को रोक दिया। पीछे से भीड़ आगे बढ़ने के लिये धक्का देती रही, इसी में कुछ महिलायें गिर गई और भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्य यजमान भी उसी रास्ते आ रहे थे, जिस रास्ते में खूब भीड़ थी। कई VVIP भी कथा में शामिल होने आये थे। इस बीच कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने मीडिया से कहा कि गाड़ियों से आये लोग पार्किंग में उतर रहे थे। रास्ते में बहुत भीड़ थी। जो लोग ट्रैक्टर ट्रॉली या लोडिंग गाड़ियों से आ रहे थे, वो वहीं पार्किंग में उतर रहे थे। जो VIP गाड़ी से आ रहे थे, वो भी वहीं उतर रहे थे। एक-एक पुलिसवाले ने काम किया। गरीब और अमीर सबकी एक जगह गाड़ी पार्क कराई। सब में समता का भाव है। वहीं, DM दीपक मीणा ने मीडिया से कहा कि पूरे मामले की जांच हो रही है, आखिर क्यों भगदड़ मची? किसी ने अफवाह फैलाई क्या?
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM