SSP को एक क्लू मिला और धरा गया 61 लाख का…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन को मिले एक क्लू पर 61 लाख का कार्टून में भरे अवैध दारू मिले। SSP को सूचना मिली थी कि जमशेदपुर से रांची की ओर अवैध शराब से लदा कंटेनर बढ़ रहा है। आगे का टास्क रांची के रूरल SP को दिया गया। नामकुम के थानेदार मनोज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित हुई और फिर शुरू हुई आधी रात की जंग। राजधानी की ओर आती हर गाड़ी पर पुलिस की नजर थी। रात लगभग एक बजे, सरजमडीह गांव के पास टाटा की ओर से एक विशाल कंटेनर (नंबर WB23D 5344) दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, मगर चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक सड़क किनारे छोड़ जंगल में गुम हो गया। कंटेनर का ताला बंद था, उस पर सरकारी सील जैसी मुहर लगी थी। शक गहराया, गाड़ी को थाना परिसर लाया गया। सुबह मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील तोड़ी गई, तो अंदर का मंजर देखकर सबकी आंखें फटी रह गई। 1868 कार्टून, कुल 49128 बोतलें, यानी 16544 लीटर अवैध शराब। अनुमानित कीमत  ₹61,14,000 आंकी गई है। कार्टून में अलग-अलग नाम के जैसे 111 ACE Whisky, 999 Power Star Fine Whisky, Wazir Deluxe Whisky, और Discount Premium Whisky मिले।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...