spot_img
spot_img
spot_img

“नशा नहीं, खेल हमारा धर्म”, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का तक युवाओं की हुंकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड को नशामुक्त बनाने के संकल्प को और मजबूत करते हुए गुरुवार को मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक भव्य नशामुक्ति मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन के साथ ही झारखंड सरकार द्वारा 10 जून से चलाए जा रहे राज्यव्यापी मादक पदार्थ विरोधी जागरूकता अभियान का समापन हुआ। मौके पर पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुये कहा, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना है कि हमारा झारखंड नशामुक्त हो। यह मैराथन सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ एक जनआंदोलन है।” उन्होंने युवाओं को शपथ दिलाई कि वे नशे से दूर रहेंगे और झारखंड को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

मैराथन दौड़ में रांची और आसपास के हजारों युवाओं ने भाग लिया। दौड़ के दौरान “नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो”, “खेलो झारखंड – बढ़ो झारखंड” जैसे नारों से शहर गूंज उठा। मंत्री ने कहा कि “युवाओं की ऊर्जा यदि सही दिशा में जाए, तो समाज, राज्य और देश बदल सकते हैं। यह मैराथन उस दिशा में एक बड़ा कदम है।”

विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

दौड़ के समापन पर विभिन्न श्रेणियों में विजयी प्रतिभागियों को पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। विजेताओं में अनूप उरांव, श्रीजीत सरकार, कुंदन महतो, निर्मल, ममता कुमारी, रीता कुमारी, आदि शामिल रहे।

अधिकारियों की उपस्थिति और संदेश

कार्यक्रम में खेल निदेशक शेखर जमुवार, गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, रांची DC मंजूनाथ भजंत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। खेलकूद सचिव मनोज कुमार ने कहा,“झारखंड के 24 जिलों में पिछले 14 दिनों में हजारों जागरूकता कार्यक्रम हुए हैं। अब हर कदम, नशा मुक्त झारखंड की दिशा में होगा।”

एक अभियान का समापन, नई शुरुआत की ओर

इस आयोजन के साथ झारखंड सरकार का नशामुक्ति अभियान एक मजबूत संदेश के साथ समाप्त हुआ “यह अंत नहीं, एक नई शुरुआत है स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त झारखंड की दिशा में।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...