कोहराम लाइव डेस्क : स्पिनरों के दम पर पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। बाएं हाथ के स्पिनर नौमान अली ने शुक्रवार को यहां नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट लेकर पाकिस्तान की सात विकेट से जीत सुनिश्चित की। नौमान ने पांच विकेट लिए, जबकि यासिर शाह ने भी चार विकेट चटकाए। इनकी बदौलत पाकिस्तान ने दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका को 245 रन पर समेट दिया और फिर 88 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आसान जीत के साथ दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
इसे भी पढ़ें : रात को तंबू में सोए फिर नहीं उठे ये तीन मजदूर, सनसनी…
यह पाकिस्तान की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 टेस्ट मैचों में 5वीं जीत है। बाबर आजम ने इस तरह से कप्तान के रूप में अपने पहले ही टेस्ट मैच में जीत दर्ज की। नोर्तजे ने आबिद अली (10) को बोल्ड करने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे इमरान बट (12) को विकेट के पीछे कैच कराया। जब टीम लक्ष्य से केवल दो रन दूर थी, तब महाराज ने बाबर (30) को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात पदाधिकारियों का तबादला, जानिए कौन कहां गए
बाएं हाथ के स्पिनर नौमान और लेग स्पिनर शाह ने मैच में 14 विकेट लिये। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज दोनों पारियों में स्पिनरों के सामने जूझते हुए नजर आए। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के 220 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 27 रनों के स्कोर से उबरकर 378 रन बनाए और 158 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की थी।
दूसरा टेस्ट मैच 4 फरवरी से रावलपिंडी में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें 11 से 14 फरवरी के बीच लाहौर में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेंगी।
इसे भी पढ़ें : कुख्यात माओवादी कमांडर अभिजीत यादव की करोड़ों की संपत्ति ईडी ने की जब्त














