Ranchi : पीएम मोदी के झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए 10 आईपीएस, 35 डीएसपी, बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड की टीम सहित 2000 जवानों को डिप्यूट किया गया है। इंतजामों में कोई कमी न रह जाए इसके लिए अधिकारी लगातार खूंटी में कैंप किए हुए हैं। SPG की टीम शनिवार को रांची एयरपोर्ट पहुंची और वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद खूंटी के लिए रवाना हो गई।
इस संबंध में डीआईजी अनूप बिरथरे ने शनिवार को बताया कि पीएम 15 नवम्बर यानी राज्य स्थापना दिवस के दिन झारखंड के खूंटी में कार्यक्रम में शामिल होंगे। SPG के निर्देश के अनुसार तैयारी की जा रही है। दो जगहों पर हेलिपैड बनाया गया है। लगातार पुलिस मुख्यालय की ओर से भी खूंटी का दौरा किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय की ओर से टेक्निकल टीम की भी तैनाती की गई है। बिना जांच के किसी को भी कार्यक्रम में शामिल होने नहीं दिया जाएगा। पीएम का खूंटी में दो कार्यक्रम हैं। एक कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की जन्मभूमि उलिहातू में और दूसरा जनसभा है।
इसे भी पढ़ें : वर्ल्ड कप में आज दो मुकाबले, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश चल रही टक्कर
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में गुलजार रहा धनतेरस का बाजार…
इसे भी पढ़ें : बच्चों की डिमांड तक पूरी नहीं कर पाई महिला सिपाही, फिर…
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज SP नौशाद आलम को ED ने बुलाया…
इसे भी पढ़ें : रांची में गंदा धंधा करने वाली धरायी… देखें
इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो












