spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी रांची में गुलजार रहा धनतेरस का बाजार…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची में धनतेरस का बाजार जर्बदस्त रहा। सार्राफा बाजार भी शानदार रहा। ऑटोमोबाइल बाजार भी ठीक-ठाक रहा। खूबसूरत लाइट वेट ज्वेलरी, सुंदर गहने और डायमंड के गहने अच्छे बिके। गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति और चांदी के सिक्कों की खूब बिक्री हुई। हालांकि बिक्री को लेकर कोई पुख्ता आंकड़ा नहीं है, पर जेवर और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हुई भीड़ यह जता रही थी कि धनतेरस का बाजार बढ़िया रहा। वहीं बर्त्तन के बाजार भी देर रात तक खुले रहे। दीपावली में साज-सज्जा की सामान की खरीदारी भी खूब हुई। कुछ मोबाइल दुकानों में भी भीड़ देखी गई। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि दीपावली में पहले नंबर पर सर्राफा का बाजार रहा, वहीं दूसरे नंबर पर ऑटोमोबाइल  रहा। धनतेरस के दिन गाड़ी की डिलिवरी मिली, इसे लेकर लोगों ने पहले ही बुकिंग करा रखी थी। चार पहिया और दो पहिया वाहन खूब बिके। राजधानी रांची में देर रात तक कई इलाकों की दुकानें गुलजार रही।

राजधानी रांची में फर्नीचर और इलेक्ट्रोनिक्स बाजार में भी भीड़ देखी गई। लोग TV, फ्रिज और जरूरत के घरेलू सामान की खरीदारी करते दिखे। मोबाइल और लैपटॉप भी खूब बिके। लोगों ने बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, सजावट के सामान, दीया, मिठाई तथा पूजा-पाठ के सामान भी खरीदें। लोगों ने अपने बजट के अनुसार खरीदारी पर खर्च किया।  झाड़ू की भी शानदार बिक्री हुई। लोगों का मानना था कि धनतेरस पर झाडू खरीदने पर घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके कारण लोगों में इसे खरीदने की होड़ थी। जगह-जगह झाडू की बिक्री भी हो रही थी। फूल झाड़ू 80 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रति पीस तक बिका। नारियल झाड़ू 50 से 60 रुपये प्रति पीस बिका। चौक-चौहारों पर बाजार सजधज कर तैयार था। इसमें गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, ग्वालिन, दीया, धूपदानी, चुक्का, करंज तेल, मूढ़ी, घरौंदा जैसे सामानों की खूब बिक्री हो रही थी।

इसे भी पढ़ें :धनतेरस यानी कुबेर का दिन आज, कुछ ही देर में शुरू होगा शुभ मुहूर्त

इसे भी पढ़ें :MBBS पास के लिए बेहतरीन मौका…

इसे भी पढ़ें :कस्टम विभाग में वैकेंसी, 10वीं पास वाले करे तुरंत अप्लाई…

इसे भी पढ़ें :विस्तारा एयरलाइन ने निकाला धमाकेदार ऑफर, आज लास्ट डे

इसे भी पढ़ें :लव स्टोरी, बन गई भयावह कहानी, रो पड़ा गांव…

इसे भी पढ़ें :SA vs AFG : अफगानिस्तान के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला

इसे भी पढ़ें :शानदार, जानदार और लाजवाब होगा नेतरहाट फेस्टिवल : CM हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...