Hazaribagh : तेज रफ्तार में जाते एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की जान चली गई। मृतकों के नाम जगेश्वर महतो और सुरेश महतो बताये गये। सुरेश बगोदर के तिरला का रहने वाला था। वहीं हादसे के बाद ट्रक ड्राईवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर खुद फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। यह हादसा हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सदारो के नजदीक हुआ। बाइक सवार बगोदर से तेनुघाट जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं जगेश्वर की मौत अस्पताल में हो गई।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो










