Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग की फ़िज़ाओं में अब एक नई उम्मीद तैर रही है। 12 जुलाई, शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एच.जेड.बी. आरोग्यम कुणाल महिला एवं बाल अस्पताल, इमली कोठी (लिटिल एंजेल्स स्कूल के पास), एक विशाल नि:शुल्क स्त्री रोग जांच शिविर का आयोजन करने जा रहा है। जो केवल एक मेडिकल कैंप नहीं, बल्कि एक जंग है चुपचाप झेली जा रही बीमारियों के ख़िलाफ। अस्पताल निदेशक हर्ष अजमेरा की मानें तो यह शिविर हर उस महिला के नाम है, जो अपनों के लिए सबकुछ सह जाती है, मगर अपने लिए समय नहीं निकाल पाती।
यहां मिलेगा:
🔹 हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, यूरिन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड स्कैनिंग जैसी जांचें — बिल्कुल मुफ़्त।
🔹 गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष देखभाल, परामर्श और समाधान।
🔹 निःसंतान दंपतियों के लिए विशेषज्ञों की राय, ताकि उम्मीदों को रास्ता मिले।
🔹 मासिक धर्म की अनियमितता, संक्रमण, फाइब्रॉयड, सिस्ट, एंडोमेट्रियोसिस और यहां तक कि प्रजनन तंत्र के कैंसर जैसी जटिल समस्याओं पर भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय। देश-विदेश से प्रशिक्षित महिला रोग विशेषज्ञों की अनुभवी टीम न सिर्फ़ आधुनिक तकनीक से जांच करेगी, बल्कि संवेदनशीलता और समझदारी से इलाज का रास्ता दिखायेगी। हर्ष अजमेरा का कहना है, हमारा मकसद सिर्फ इलाज नहीं, भरोसा लौटाना है। ताकि हर औरत बिना डर, बिना झिझक अपने मन की बात कह सके।”पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए 9031074363, 9031074364 पर संपर्क करें। ये मौका नहीं, सेहत का उपहार है। एक ऐसा कदम, जो हर महिला को उसकी अपनी ज़िंदगी से दोबारा जोड़ने की कोशिश है।












