spot_img

SP अमन कुमार ने दिये ये टास्क…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के पुलिस कप्तान अमन कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में हुई इस बैठक में सभी थाना और ओपी प्रभारियों को अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस कप्तान ने अपने मातहत अधिकारियों को गश्ती और चेकिंग को और असरदार बनाने को कहा। बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क के आसपास सघन वाहन चेकिंग चलाने, श्रावणी मेला के दौरान ओवरलोड वाहनों पर विशेष नजर रखने, थानों में गार्ड संचिका का विधिवत संधारण अनिवार्य करने, टेक्नोलॉजी का प्रभावी इस्तेमाल पर जोर, CEIR पोर्टल का थाना स्तर पर उपयोग बढ़े, नेटग्रिड सॉफ्टवेयर का अनुसंधान में प्रयोग, प्रतिबिंब पोर्टल से मिले मोबाइल नंबरों का सत्यापन,  रक्षक ऐप और नफीस प्रणाली का नियमित उपयोग, ई-साक्ष्य अपलोडिंग अनिवार्य, SC/ST व पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में गंभीरता बरतने, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन, वारंट/कुर्की, डकैती-चोरी आदि मामलों में तेजी लाने, जिला स्तर पर थाना दिवस का आयोजन कर भूमि विवादों का समाधान करने, ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिये। वहीं, पुलिस जवानों को फर्स्ट एड प्रशिक्षण और जनशिकायत समाधान कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने को कहा।

पुलिस सभा में सुनी गई जवानों की बात

गोष्ठी के बाद पुलिस सभा का आयोजन हुआ, जहां SP अमन कुमार ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और तत्काल निवारण के लिये संबंधित शाखाओं को निर्देश जारी किये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...