15 कंटेस्टेंट, 55 कैमरों की नजर
शो में इस बार 15 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। इनमें सिनेमा, खेल, संगीत और सोशल मीडिया से जुड़े चेहरे शामिल हैं। करीब 7,000 वर्ग फीट में Bigg Boss House तैयार किया गया है। घर में 55 कैमरे लगाये गये हैं, जो कंटेस्टेंट्स की हर गतिविधि रिकॉर्ड करेंगे। ग्रैंड प्रीमियर में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भी नजर आयेंगे। रेगुलर एपिसोड की स्ट्रीमिंग JioHotstar पर 24×7 उपलब्ध होगी।
क्या गांगुली को मिलेंगे 120 करोड़?
गांगुली की फीस को लेकर भी चर्चायें तेज हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें पूरे सीजन के लिये 120 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। हालांकि, इस रकम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गांगुली इससे पहले बंगाली क्विज शो ‘दादागिरी अनलिमिटेड’ होस्ट कर चुके हैं। अब Bigg Boss जैसे रियलिटी शो में उनकी होस्टिंग का अंदाज कैसा होगा, यह देखने के लिए फैंस भी उत्साहित हैं।







