Kohramlive : ज्योतिष में शनि देव की चाल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वजह भी खास है, शनि किसी राशि में लंबे समय तक रहते हैं और उनकी गति अन्य ग्रहों की तुलना में धीमी मानी जाती है। वर्तमान में शनि मीन राशि में विराजमान हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 3 जून 2027 को शनि मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन से पहले का समय कुछ राशियों के लिये शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दौरान करियर में तरक्की, कारोबार में लाभ, आर्थिक मजबूती और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव के योग बन सकते हैं। आइये जानते हैं वे चार राशियां, जिनके लिये यह समय खास माना जा रहा है।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिये यह अवधि उम्मीदों से भरी रह सकती है। करियर को लेकर बनाई गई योजनायें आगे बढ़ सकती हैं और कार्यक्षेत्र में नये अवसर मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भी लाभ के संकेत बताये जा रहे हैं। परिवार में किसी नये सदस्य के आने से खुशियों का माहौल बन सकता है। रिश्तों के लिहाज से भी समय अनुकूल रहने की संभावना है और विवाह के इच्छुक जातकों के लि अच्छे योग बन सकते हैं। मेहनत जारी रही तो किसी बड़ी मनोकामना के पूरा होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिये भी यह समय नये अवसर लेकर आ सकता है। परिवार के साथ यात्रा का मौका मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं और लंबे समय से की जा रही मेहनत को पहचान मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों के लिये नये संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। वहीं कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के काम की सराहना होने की संभावना है। यानी मेहनत, संपर्क और अवसर, तीनों का मेल आपके पक्ष में रह सकता है।
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिये करियर के लिहाज से समय बेहतर रहने की ज्योतिषीय संभावना जताई जा रही है। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है और धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। कारोबारियों को भी नये अवसर मिल सकते हैं। आय के नये स्रोत बनने की संभावना है और आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। जो काम लंबे समय से अटका है, उसमें भी आगे बढ़ने की राह बन सकती है।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिये भी यह अवधि महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों की कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। रुके काम पूरे होने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी और परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रह सकता है। भविष्य के लिये बनाई गई योजनाओं में भी सफलता के संकेत बताये जा रहे हैं।
Disclaimer : यह खबर सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं और उपलब्ध ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसे निश्चित भविष्यवाणी या वैज्ञानिक तथ्य के रूप में न लें। किसी भी महत्वपूर्ण वित्तीय, करियर या वैवाहिक निर्णय का आधार केवल ज्योतिषीय जानकारी को नहीं बनाना चाहिये।







