Ranchi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के रजा नगर कुटे में रविवार को माहौल कुछ अलग था। चेहरे पर खुशी थी, दिल में उम्मीद और सामने समाज की नई जिम्मेदारी। मस्जिद परिसर में आयोजित मरकजी अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी के चुनाव में नई कमेटी का गठन किया गया। चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सदस्यों ने आपसी सहमति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नाजिर खान को सदर, रेहान खान को सेक्रेटरी और रिजवान खान को खजांची चुना। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। फूलमाला पहनाई गई, पगड़ी बांधी गई और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने नई कमेटी के सदस्यों को मुबारकबाद दी और समाजहित में बेहतर काम की उम्मीद जताई। नवनिर्वाचित सदर नाजिर खान, सेक्रेटरी रेहान खान और खजांची रिजवान खान ने जिम्मेदारी मिलने पर सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि अंजुमन को मजबूत करना और समाज की बेहतरी के लिये काम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। सुनें क्या बोले नवनिर्वाचित पदाधिकारी….
रजा नगर कुटे में नई अंजुमन… देखें वीडियो #ranchi #ormanjhi #jharkhand pic.twitter.com/SHZWsMvPzl
— KohramLive (@KohramLive) August 30, 2026







