spot_img
spot_img

बाथरूम में गिरे सोरेन, दिल्ली एयरलिफ्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार तड़के अपने आवास पर बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गये। सिर में चोट लगने के कारण उनके ब्रेन में ब्लड क्लॉट बना है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुये बताया कि रामदास सोरेन की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एयर एंबुलेंस के जरिये रांची से दिल्ली के मेदांता अस्पताल भेजा गया है।

डॉ. अंसारी ने लिखा, “हमारे साथी झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बाथरूम में गिरने के कारण ब्रेन में गंभीर चोट और ब्लड क्लॉट हुआ है। मैं लगातार संपर्क में हूं और उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूं।”

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा शनिवार सुबह जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास पर हुआ। जब वे रोज़ाना की दिनचर्या के लिए बाथरूम में गये, तब फर्श पर फिसलकर गिर पड़े। गिरने के दौरान उनका सिर और दायां हाथ बुरी तरह चोटिल हो गया। परिजनों ने तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

उनके भतीजे विक्टर सोरेन ने बताया कि टाटा मोटर्स अस्पताल के डॉक्टरों की सिफारिश पर अब उन्हें अपोलो अस्पताल, दिल्ली रेफर किया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई है और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जा चुकी है।

राजनीतिक गलियारों में चिंता की लहर

मंत्री के अचानक अस्वस्थ होने की खबर से राजनीतिक गलियारों में हलचल है। मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। मंत्री के समर्थकों और परिजनों के बीच चिंता का माहौल है। यहां याद दिला दें कि शुक्रवार को ही झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हुआ था, जिसमें मंत्री रामदास सोरेन ने भाग लिया था। सत्र की कार्यवाही के बाद वे अपने आवास लौटे थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...