spot_img

सोनाली फोगाट को जबरन कुछ पिलाया गया, पुलिस का दावा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत पर अहम खुलासा हुआ है। गोवा पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग पिलाया गया था। गोवा के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सोनाली के पोस्टमार्टम के बाद हमने पूरे मामले की जांच शुरू की है। आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सोनाली फोगाट के भाई की शिकायत के बाद हमने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और हमने सभी के बयान लिए और उन जगहों का दौरा किया जहां वे गए थे, आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, पूछताछ में हमने पाया कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती कोई न कोई पदार्थ दिया गया था।

क्या कहा पुलिस ने?

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस तरह का परिवार वाले आरोप लगा रहे थे उसके एविडेंस नहीं मिले हैं।  मुंबई से भी कुछ लोग सोनाली से मिलने आने वाले थे।  कोई स्पेसिफिक इंजरी नहीं थी जिस वजह से डॉक्टर ने पहले मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया था।  सीसीटीवी में दिखाई दिया कि बहुत सारे लोग पार्टी में आए थे।  कौन सा ड्रग्स दिया गया था, इस बारे में अभी पता नहीं चला है।  बोतल कहां फेंकी गई इस संदर्भ में जांच चल रही है।

क्लब से होटल एक टैक्सी वाला लेकर गया

उन्होंने कहा कि सोनाली को क्लब से होटल एक टैक्सी वाला लेकर गया था।  गोवा पुलिस ने उस टैक्सी ड्राइवर को समन किया है ताकि उससे पूछताछ की जा सके और पता लगाया जा सके कि उस समय सोनाली फोगाट किस स्थिति में थी।  ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सुखविंदर और सुधीर के सामने जब ये रखा गया तब उन्होंने माना कि उन्होंने जानबूझकर पीड़िता को अप्रिय रसायन मिलाकर पिलाया।  इसके पीने के बाद पीड़िता अपने होश में नहीं रही।

दोनों आरोपी किए गए गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने दोनों आरोपियों को आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत गिरफ्तार किया है।  वीडियो से पता चला है कि एक कथित आरोपी पीड़िता को कुछ जबरन पिला रहा था।  बता दें कि, सोनाली फोगाट की मौत के बाद उनके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था और सीबीआई जांच की मांग की थी।  हरियाणा सरकार भी सीबीआई जांच कराने के लिए तैयार हो गई।  हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा है कि परिवार की लिखित मांग के आते ही सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी जाएगी।  आज सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का अंतिम संस्कार किया गया है जहां उनकी इकलौटी बेटी योशधरा ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : रसूखदार प्रेम प्रकाश को ED ने दबोचा… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सरकारी नौकरी करना है, तो आज से 23 सितंबर तक है मौका… देखें

इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...