Bihar : बीते कल भागलपुर में एक जन सभा को संबोधित करते समय PM मोदी ने नीतीश कुमार को “लाडला मुख्यमंत्री” कहकर संबोधित किया था। तभी से बिहार की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब मीडिया द्वारा इस मसले पर पूछे गये सवाल के जबाव में उनके बेटे निशांत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। निशांत ने कहा कि “गठबंधन है…यह अच्छा है। मैं सभी से आग्रह करना चाहूंगा कि वे मेरे पिता को वोट दें, उन्होंने विकास के लिए काम किया है। पिछली बार आपने 43 सीटें दी थीं, उसके बावजूद उन्होंने विकास जारी रखा। इसलिए इस बार आपको अधिक सीटें देनी चाहिए। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी आग्रह करना चाहूंगा कि वे मेरे पिता के काम और नीतियों को राज्य के लोगों तक ले जाएं। हां, एनडीए को उन्हें (नीतीश कुमार) को सीएम चेहरा घोषित करना चाहिए।”
VIDEO | Bihar CM Nitish Kumar’s son Nishant on PM Modi calling his father ‘ladla CM’, says, “There is an alliance… it is good. I would like to urge everyone to vote for my father, he has worked for development. Last time, you gave 43 seats despite that he continued development.… pic.twitter.com/V3oG9e6SIR
— Press Trust of India (@PTI_News) February 25, 2025










