Palamu : पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में बीती देर शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के बाद एक दामाद ने अपनी पत्नी, ससुर और साली पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में ससुर की मौत हो गई, जबकि पत्नी और साली गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई है। घायल महिलाओं को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी लवकुश यादव, जो हैदरनगर के सोवा भरवा का रहने वाला है, दिल्ली में मजदूरी करता था और हाल ही में घर लौटा था। किसी बात को लेकर ससुराल में विवाद हुआ, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। थानेदार प्रशांत प्रसाद के अनुसार मामले की जांच जारी है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।










