spot_img

PM मोदी के स्वागत के लिये कहीं रंगोली तो कहीं गाजे-बाजे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : PM नरेंद्र मोदी के कल रांची में रोड शो होने को लेकर आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने OTC मैदान से लेकर न्यू मार्केट चौक तक पदयात्रा कर लोगों से PM मोदी का जोरदार स्वागत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि PM मोदी का विशेष स्नेह सदा झारखंड को मिलता रहा है। कल दिन के 4 बजे से PM मोदी का रोड शो OTC ग्राउंड से शुरू होगा। वहीं, पिस्का मोड़, मेट्रो गली एवं दुर्गा मंदिर होते हुये न्यू मार्केट चौक रातू रोड में समाप्त होगा। PM मोदी के जोरदार स्वागत के लिये कल करीब 20 हजार बाइक सवार लोग रांची पहुंचेगें।

रांची के सांसद संजय सेठ ने मीडिया को बताया कि रांची से बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था हेहल, पंडरा और ITI के पास की गई है। वहीं, पारंपरिक छऊ नृत्य के कलाकार उनका स्वागत करेंगे। 501 ब्राह्मण शंख घड़ियाल बजाकर PM मोदी को अपना आशीर्वाद देंगे। सिख समाज भी PM मोदी के अभूतपूर्व स्वागत को तैयार है। पूरे रातू रोड के विभिन्न स्थानों पर ढोल ताशा परंपरागत यंत्र वादन सहित भजन और कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पूरे रातू रोड के लोगों में गजब का उत्साह है। रांची की जनता ने यादगार तरीके से स्वागत करने का मन बनाया है। रातू रोड इलाके में रहनेवाले लोग खुद-ब-खुद अपने घरों को सजा-संवार रहे हैं। महिलाओं के द्वारा विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाई जा रही है। कई स्थानों पर प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा होगी।

आज के पदयात्रा में पडरा मंडल के अध्यक्ष सुबेश पांडेय, सुखदेवनगर मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय सहित सत्यनारायण सिंह, ललित ओझा, संजय जयसवाल, हरेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, सुरेश सिंह, ललन सिंह, संजीव चौधरी, अंबिका तिवारी, अंकित वर्मा, बबीता सिंह, रेणुका सिंह, मिथिलेश केसरी एवं कुमुद झा सहित कई अन्य शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...