Sahibganj : आग बुझाकर लौट रही एक दमकल गाड़ी गंगा में समा गई। दमकल के साथ एक जवान भी गंगा में डूब गया। यह हादसा साहिबगंज में राजमहल में हुआ। खबर है कि राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट में आग लगने की खबर पर मौके पर दमकल पहुंची थी। आग बुझाने में दमकल का सारा पानी खत्म हो गया। उसके बाद पानी भरने के लिहाज से दमकल को फेरी घाट ले जाया गया। तभी अचानक गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। दमकल ड्राइवर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली। वहीं एक दमकल कर्मी अरुण कुमार वाहन के साथ ही गंगा में डूब गये। जिसके बाद घाट किनारे काफी भीड़ जुट गई। मौके पर कई आलाधिकारी पहुंचे। डूबे दमकल को क्रेन के सहारे काफी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। अरुण कुमार पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रहनेवाले है।
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM