चाईबासा : छोटे भाई को बचाने में डूब गया सॉफ्टवेयर इंजीनियर। पिता और छोटे भाई के साथ कुजू के खरकई नदी में रविवार को नहाने गया था सॉफ्टवेयर इंजीनियर स्वराज पॉल। नहाने के दौरान छोटा भाई गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जैसे ही स्वराज ने छोटे भाई को डूबते देखा वह नदी में कूद गया। उसने अपने छोटे भाई को तो डूबने से बचा लिया, मगर खुद डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पानी में डूबे स्वराज को आसपास के लोगों ने करीब 15 मिनट के बाद नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद उसे तुरंत शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यहां याद दिला दें कि स्वराज पाल बेंगलुरु में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। लॉकडाउन लगने के बाद वह घर वापस आ गया था और वर्क फॉर्म होम कर रहा था।
Read More :DGP के बाद डीसी अरवा राजकमल का बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, मांग रहा पैसा
Read More :Olympic: एथलीटों को दिए जाएंगे 1,60,000 कंडोम, जारी किया 33 पन्नों का निर्देश










