Kohramlive : आपके किचन की एक आम चीज अजवाइन, अगर भीगी हुई हो तो ये बन जाती है आपके लिये एक देसी आयुर्वेदिक टॉनिक! जानिये इसके कमाल के फायदे….
सर्दी-खांसी में असरदारः हर सुबह भीगे अजवाइन का पानी पियें, खांसी और जुकाम को कहें टाटा-बाय-बाय।
एसिडिटी और गैस से राहतः पेट फूलता है? डकार आती है? अजवाइन का पानी बनायें अपना रोज का साथी।
पीरियड्स में दर्द से छुटकाराः महिलाओं के लिये अजवाइन का गर्म पानी, जैसे दर्द का घरेलू इलाज।
मुंह की दुर्गंध से छुटकाराः सिर्फ चबाइये कुछ दाने, या फिर अजवाइन का गुनगुना पानी पीजिये, बदबू को कहिये अलविदा।
दिल को रखे दुरुस्तः थायमोल और नियासिन से भरपूर, ये छोटा सा मसाला ब्लड सर्कुलेशन सुधार कर हार्ट हेल्थ बढ़ाता है।
ऐसे बनायें अजवाइन का पानी
- 2 चम्मच अजवाइन को हल्का भूनें
- रातभर 1 ग्लास पानी में भिगो दें
- सुबह उबालें, छानें
- हल्का ठंडा होने पर शहद मिलाएं
- और बस, बन गया सेहत का अमृत
Disclaimer: यह जानकारी घरेलू उपयोग के लिये है। किसी बीमारी में डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
इसे भी पढें : चोरदाहा से बंगाल तक न्याय का कारवां यूं निकला… देखें वीडियो






