spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

साहिबगंज में एक साथ चली गई इतनी जान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahibganj : साहिबगंज के बरहेट-बरहड़वा मुख्य पथ पर छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ आज भयानक हादसा हो गया। ऑटो और टैंकर में जोरदार हुये टक्कर में एक साथ चार लोगों की जान चली गई, वहीं पांच लोग बेतरह जख्मी हो गये। सभी अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। यात्रियों से भरा ऑटो बरहेट से बरहड़वा की ओर जा रहा था। वहीं तेल खाली कर लौट रहा टैंकर बरहड़वा से बरहेट की दिशा में तेज रफ्तार से आ रहा था। छोटा रांगा डांड़ पुल मोड़ पर दोनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों की पहचान समरा साह (बड़ा रांगा गांव), रंदनी सोरेन, (घटियारी), शांति हेम्ब्रम (डाहूजोर), ऑटो चालक अमल दत्ता (बिशनपुर बरहड़वा) के रूप में हुई है। वहीं जख्मी लोगों के नाम सगुन हांसदा (डाहूजोर), नेहा मुर्मू (डाहूजोर), भोला साहा (बड़ा रांगा), तालामय हेम्ब्रम (अठगावां) एवं बाबूराम बताये गये। बताया गया कि सभी यात्री डहुआजोड़ चौक पर उतरने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही काल ने रास्ता रोक लिया। वहीं, हादसे के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुये कुछ लोगों ने रांगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पतना) में तोड़फोड़ की। अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को अपने काबू में कर लिया।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...