spot_img

“सांप” ने का’टा प्यार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : प्रशांत उर्फ ‘सांप’, जिसने छह साल पहले नेहा के लिये दुनिया से बगावत की थी, आज उसी नेहा को उसी के मायके में, उसके दिव्यांग पिता के सामने, छुरे से उन्नीस बार काटा और फिर उसकी गर्दन रेत दी। लहूलुहान जमीन पर पड़ी नेहा के सामने खड़ा प्रशांत फोन पर बोल रहा था, “जिस दिन तुझसे ब्याह किया था, उसी दिन कहा था, अगर तू धोखा देगी, तो तुझे मार डालूंगा, आज तुझे मौत दे दी…”पड़ोसियों ने इस खौफनाक इजहार-ए-जुर्म का वीडियो बना लिया। नेहा, उपाध्याय घराने की लड़की थी, पढ़ी-लिखी, सुंदर, और आत्मनिर्भर। प्रशांत, एक जाट लड़का, मेडिकल स्टोर में काम करता था। वो होलिका चौक की गली में जब पहली बार नेहा से टकराया, तब जमाने को नहीं, बस दिल को यकीन था कि यह मोहब्बत है। विरोध हुआ, जाति, बिरादरी, और समाज ने अड़ंगा डाला। लेकिन प्रेम के आगे सबने हार मानी। भागकर शादी की और घर लौटकर एक छोटा-सा संसार बना लिया। प्रशांत ओला चलाने लगा, नेहा ब्यूटी सेंटर में काम करने लगी। उनका चार साल का बेटा आर्यन इसी मोहब्बत की निशानी था। कुछ हफ्तों से प्रशांत बेचैन था। वो नेहा के व्हाट्सएप में झांकने लगा, उसकी हंसी, उसके फोन कॉल्स, सबकुछ उसे खटकने लगा। हद तो तब हुई, जब उसने उसका व्हाट्सएप हैक कर लिया। नेहा को शक हुआ और फिर धमकी दी, “अब तुझे पुलिस बतायेगी कि शक कैसे मिटाया जाता है।” लेकिन पुलिस नहीं पहुंची, छुरा पहुंच गया। वो नर्सरी का मासूम बच्चा था, जो दोपहर को घर लौटा तो
मां की जगह उसकी लाश मिली। पिता जेल जा चुका था। दादी रोती, नाना अस्पताल में जख्मी और उसका बचपन उजड़ चुका था। घटना यूपी के बागपत के ठाकुर मोहल्ले से सामने आई है।

इसे भी पढ़ें : “सिंदूर की सौगंध”, क्या बोल गये “त्रिशूल”… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट में इन 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी… जानें

इसे भी पढ़ें : बड़ी घोषणा : “ऑपरेशन सिंदूर जारी है”: रक्षा मंत्री

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : अमेरिका ने पाकिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को किया अलर्ट

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...