spot_img
spot_img
spot_img

मुगल बागों में मुस्कानें और बाहुबली के किले में जुटी परियां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : तेलंगाना की धरती जैसे दुल्हन-सी सज गई है। मिस वर्ल्ड की 108 सुंदरियां जब रामोजी फिल्म सिटी की पवित्र मिट्टी पर उतरीं, तो हवाओं में इत्र-सी खुशबू घुल गई। 17 मई की सुबह चारमीनार की जादूभरी गलियों से गुजरती, वारंगल की ऐतिहासिक हवाओं को अपने आंचल में समेटती, ये सौंदर्य की परियां जब ‘बाहुबली’ के महलों तक पहुंचीं तो पूरा वातावरण गूंज उठा.. “जय जय महेशमती!” शाम की रश्मियों में मुगल गार्डन की हरियाली में जब सितार और तबले की तान छिड़ी, तो मिस वर्ल्ड की प्रतिभागियों की पलकों पर एक अलौकिक सुकून उतर आया। क्लासिकल संगीत की धुन पर कुछ ने आंखें मूंदी, तो कुछ ने इन लम्हों को कैमरे में कैद कर लिया। लाल कालीन पर जब इन वैश्विक सुंदरियों का स्वागत हुआ, तो पारंपरिक तेलंगाना पोशाकों में मेजबानों ने उनका हार-फूल से अभिनंदन किया। नंदिनी गुप्ता, भारत का गर्व, जब बाहुबली सेट पर मुस्कराईं, तो मानो कटप्पा भी जीवित हो गया हो। विंटेज आरएफसी बसों में बैठकर जब इन सुंदरियों ने फिल्म सिटी का ड्राइव-थ्रू टूर किया, तो सितारा, तारा और एंजेल फाउंटेन की झलकियों ने उन्हें किसी सपनीली दुनिया का यात्री बना दिया। रात की रानी की खुशबू में सजी मूवी मैजिक स्टूडियो की गलियों में वो चलीं, हंसी के फुहारों के बीच, और फिर मुगल गार्डन में सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया। पीएसटी कन्वेंशन हॉल में हल्के जलपान के बाद, कारवां फिर रवाना हुआ, ट्राइडेंट होटल की ओर, जहां रात्रि विश्राम और अगले दिन की नई भोर की तैयारी थी। 31 मई को समापन समारोह से पहले यह राजसी सफर मिस वर्ल्ड 2025 को भारत की आत्मा से जोड़ रहा है। और 2 जून को तेलंगाना स्थापना दिवस पर जब ये सारी परियां राजभवन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के साथ खड़ी होंगी, तो यह पल इतिहास की रेखाओं में सुनहरे अक्षरों से दर्ज होगा।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...