Kohramlive : हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी कमाई का एक हिस्सा सुरक्षित रहे और भविष्य में बड़ा फंड बने। लेकिन जब निवेश की बात आती है, तो शेयर बाजार की अनिश्चितता कई लोगों को डराती है। ऐसे में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है, जहां सरकार की गारंटी के साथ सुनिश्चित रिटर्न मिलता है। अगर आप हर महीने 12 हजार रुपये PPF में निवेश करते हैं, तो यह न सिर्फ आपके पैसे को सुरक्षित रखेगा बल्कि शानदार ब्याज भी देगा।
- सालाना ब्याज दर – 7.5% (सरकारी दरों के अनुसार)
- कुल निवेश (25 साल में) – ₹36 लाख
- अर्जित ब्याज – ₹62,95,694
- कुल मैच्योरिटी राशि – ₹98,95,694
यानि कि लगभग 99 लाख रुपये। अगर ब्याज दर थोड़ी भी बढ़ी, तो यह राशि आसानी से 1 करोड़ के पार पहुंच सकती है।
PPF क्यों है बेहतर विकल्प
- सरकारी गारंटी – कोई जोखिम नहीं
- बाजार के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं
- लॉन्ग टर्म में जबरदस्त कंपाउंडिंग
- टैक्स में छूट (धारा 80C के तहत)
इसे भी पढ़ें :बिहार में 10वीं का रिजल्ट जारी, किसने मारी बाजी… जानें
इसे भी पढ़ें :40 के पार पहुंचा पारा, इन जिलों में बच कर रहें…
इसे भी पढ़ें :सड़क हा’दसे की शिकार हो गई एक बिरहोर
इसे भी पढ़ें :झारखंड से मुंबई के लिये एक नई ट्रेन… जानें रूट








