Kohramlive : दुबई से भेजी गई लगभग 562 किलो कोकीन की बड़ी खेप दिल्ली के महिपालपुर में पकड़े जाने पर तहलका मच गया। ये कोकीन एक कंपनी के जरिये भारत भेजी गई है। इस कंपनी की पहचान कर लेने का दावा किया गया है। कंपनी से जुड़े कुछ अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी ये पता कर रहे हैं कि कितना कोकीन भारत भेजी गई है। अभी तक भारत में कुल 773 किलो कोकीन पकड़ी जा चुकी है। इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन के पकड़े जाने के बाद से सुरक्षा एजेंसी हाई अलर्ट मोड में आ गई है। जब्त कोकीन की कीमत खुले बाजार में करीब 5 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि दुबई से कोकीन की खेप सीधे गाजियाबाद व हापुड़ पहुंची थी। यहां गोदाम में पूरी खेप को रखा गया था। यहां से कोकीन भारत के अन्य राज्यों में भेजी जा रही है। कुछ रोज पहले दिल्ली के रमेश नगर से जो 208 किलो कोकीन बरामद की गई थी। इस कोकीन की निगरानी करने भारत आया सविंदर गोदाम बंद कर बुधवार की रात लंदन फरार हो गया। वह IGI एयरपोर्ट से लंदन फरार हुआ है। कोकीन की सप्लाई करने के लिये किराये पर चलने वाली एक कार की इस्तेमाल की गई। कार मालिक का पता चल गया है।
अबतक के अनुसंधान में जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार लंदन में बैठे इंटरनेशनल ड्रग्स गिरोह के सरगना ने ही सविंदर को रमेश नगर वाली कोकीन की खेप की निगरानी के लिए भारत भेजा था। गिरोह सरगना ने ही जितेंद्र गिल उर्फ जस्सी को महिपालपुर वाली खेप पर निगरानी के लिए भारत भेजा था। खेप पकड़े जाने के बाद लंदन भाग रहे जस्सी को अमृतसर एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया गया।
ये है बड़ा सरगना
भारत में धीमा जहर यानी कोकीन सप्लाई करने वाले गिरोह का सरगना वीरेंद्र बसोया है। खबर है कि कोकीन की खेप की डिलीवरी के बदले हर एक कन्साईनेट को तीन करोड़ देने की डील हुई थी। यह डील करने की जिम्मेदारी तुषार को दी गई थी। दुबई से बसोया ने इस सिंडिकेट से जुड़े यूके में मौजूद जितेन्द्र गिल को भारत जाने को कहा था। इसके बाद वह तुषार से मिलने ड्रग्स डील के लिये दिल्ली आया। जहां पर तुषार ने उसे पंचशील इलाके के एक होटल मे रुकवाया। इसके बाद दोनों गाजियाबाद और हापुड़ ड्रग्स लेने पहुंचे। मुंबई में जो कोकीन सप्लाई होनी थी उस शख्स की पहचान भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कर ली है। मुंबई में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बीते साल पुणे पुलिस ने दिल्ली में छापामारी कर 3 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी थी, तब ही बसोया का नाम उछलकर सामने आया था।इल्जाम है कि बसोया ने बीते साल यूपी के एक पूर्व विधायक की बेटी से अपने बेटे की शादी भी दिल्ली के एक शानदार फॉर्महाउस में की थी। उसके खिलाफ तीन LOC जारी हो चुकी हैं। दिल्ली पुलिस ने 3 अक्तूबर को महिपालपुर में छापेमारी कर एक गोदाम से 560 किलो कोकीन और 40 किलो हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त की गई थी।
इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : नहीं रहें रतन टाटा
इसे भी पढ़ें : ये दो निर्दलीय विधायक सरकार को देंगे समर्थन
इसे भी पढ़ें : रतन टाटा ICU में!
इसे भी पढ़ें : JMM ला रही नई योजना, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, अगर…
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : महासप्तमी के मौके 25 नवजातों को DC ने दिया गिफ्ट
इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट में तीन बड़े फैसले… जानें
इसे भी पढ़ें : दिवाली-छठ से पहले झारखंड को मिली नई ट्रेन, कहां के लिये… जानें
इसे भी पढ़ें : पूजा पंडालों में बारिश का खलल, कब तक होगा मौसम साफ… जानें
इसे भी पढ़ें : इन 81 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें
इसे भी पढ़ें : DJ का शोर बन गया मा’रधा’ड़ का कारण… जानें
इसे भी पढ़ें : वो रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंच पाया…
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…








