KohramLive : भाजपा नेताओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो अमरोहा के भाजपा जिला कार्यालय का बताया जा रहा है। अमरोहा में भाजपा जिला कार्यालय में आज दिन के करीब 11 बजे राज्यमंत्री बृजेश सिंह प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे थे। वहां मीडिया के तमाम लोग भी मौजूद थे। प्रेस काफ्रेंस शुरु होने से पहले ही जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार और जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल के बीच मारपीट हो गई। कॉलर पकड़ कर लप्पड़-थप्पड़ तक हो गया। करीब 15 मिनट तक जमकर बवाल हुआ। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी और जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी समेत राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने दोनों लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पूरी वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, वहां मौजूद कई लोगों ने वारदात को अपने-अपने मोबाइल में भी कैद कर लिया। मामला शांत कराने के बाद राज्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पदाधिकारियों में मारपीट को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बड़ा परिवार है। छोटी-छोटी बातें हो जाती है।
इसे भी पढ़ें :शादी घर से लौट रही बच्ची के साथ गैं’गरे’प…
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल कोर्ट की शरण में, फैसला सुरक्षित
इसे भी पढ़ें :रूठी पत्नी नहीं मानी तो अबोध बच्चे को प’टक दिया, फिर…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में झामुमो के हिस्से पांच सीटें, इन नामों की चर्चा…
इसे भी पढ़ें :22 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा, पार्टी को बड़ा झटका
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस को बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह गये भाजपा में
इसे भी पढ़ें :बसपा ने 12 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :जवान लड़का मोनू के घरवालों का रो-रोकर हाल बुरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :ताइवान में भीषण भूकंप की खतरनाक तस्वीरें…देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन इलाकों में हीट वेव का अलर्ट…
इसे भी पढ़ें :22 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा, पार्टी को बड़ा झटका
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस को बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह गये भाजपा में
इसे भी पढ़ें :बसपा ने 12 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान… जानें











