GIRIDIH : मासूम ऋषि कुमार को मारकर उसे जंगल में फेंक देने वाले गुनाहगार को खोज निकालने में SIT जुट गई है। SIT में तेज-तर्रार समझे जाने वाले कुछ पुलिस अफसरों को रखा गया है। टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है। कॉल डंपिंग किया जा रहा है। कुछ सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। जिस छठ घाट से 6 साल के मासूम ऋषि गायब हुआ, उसके आजू-बाजू में खड़े लोगों के बारे में भी पता किया जा रहा है, ताकि किसी के मोबाइल से पुलिस को कुछ भी क्लू मिल जाये। बच्चा के गायब होने से लेकर उसके डेड बॉडी मिलने तक रास्ते पर रहनेवाले कुछ लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। यहां याद दिला दें कि महापर्व छठ के पहले अर्घ्य के दिन छठ घाट से ही रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र के संकरी नदी पर बने छठ घाट से गायब ऋषि की डेड बॉडी 10 दिनों बाद मिली। उसकी लाश गांवा चिरैया पहाड़ के उसपार जंगल में मिली।
जंगल गई कुछ महिलाएं की नजर डेड बॉडी पर पड़ी थी। ऋषि के मारे जाने की फैली खबर के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गोलबंद हुये लोग सड़कों पर उतर आये। सेरूआ मोड़ के पास रोड जाम कर दिया गया, वहीं पुलिस को खूब कोसा गया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी और थानेदार ने लोगों को समझाया बुझाया और उन्हें भरोसा दिलाया कि गुनाहगारों को खोज निकाला जायेगा। करीब साढ़े तीन घंटे तक रोड जाम रहा। मारे गये बच्चे ऋषि के पिता का नाम विनोद यादव है। वह सेरूआ गांव में रहते हैं। गायब ऋषि को खोज निकालने की खातिर उसके घरवाले खून-पसीना एक कर दिये थे। पुलिस को कुछ क्लू भी दिये थे। मिले क्लू के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, पर पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। तीनों युवकों को बाद में छोड़ दिया गया था। इस वजह से लोगों में और गुस्सा है। लोगों का कहना था कि अगर पुलिस एक्टिव मोड में आ जाती तो बच्चे की हत्या की वारदात को टाला जा सकता था। आक्रोशित लोग दोषी पुलिसकर्मी को दंडित करने और उन्हें थाना से हटाने की मांग कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें :वर्दी पर लगा एक और कलंक का टीका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस मुखबिर करार देकर पूरे परिवार को बेदम मारा, फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें :इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और ASI स्तर के कई पुलिसकर्मी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :इंग्लैंड ने T20 World Cup 2022 के फाइनल में बनाई जगह, टूटा करोड़ों भारतीयों का दिल
इसे भी पढ़ें :नशे में बुढ़ऊ बना शेर, भिड़ गया अजगर से… फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें :मानगो के थानेदार धरा गये, मांग रहे थे 50 हजार… देखें कैसे








