spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी से रहस्यमय ढंग से गायब बहनें मिली यहां…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची से रहस्यमय ढंग से गायब दो बहनों का पता चल गया है। सोशल मीडिया में वायरल खबरों के मुताबिक दोनों कर्नाटक में मिली है। रांची पुलिस की टीम उन्हें सुरक्षित लेकर लौट रही है। दोनों हिंदपीढ़ी की रहनेवाली हैं। वहीं लड़कियों की वापसी की खबर लेकर JMM नेत्री महुआ मांझी भी घरवालों से मिलने पहुंची थी।

बीते 11 जनवरी को आधारकार्ड अपडेट कराने का कहकर दोनों लड़कियां अपने घर से निकली थी। दोनों कांटा टोली स्थित मंगल टावर पहुंची। दोपहर 1 बजे के आसपास आधारकार्ड का काम निपटा, वापस घर लौटने के लिए एक ऑटो में बैठी। लेकिन बीच रास्ते में ही ऑटो वाला उन्हें हिंदपीढ़ी की जगह दूसरे रास्ते पर ले जाने लगा। कुछ गड़बड़ी का एहसास होते ही लड़कियों ने फोन कर सारी बात अपने पिता को बताई। लेकिन बीच में ही ऑटो चालक ने उनका फोन छीन लिया। इसके बाद लड़कियों का कही कुछ पता नहीं चला। घरवालो ने अपहरण का केस दर्ज करवाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची IG ने एक स्पेशल टीम का गठन किया। वहीं दोनों लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढकर लाने का टास्क दिया था।

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...