Ranchi : रक्षाबंधन का पर्व CM हेमंत सोरेन के लिए भी भावनाओं से भरा रहा। बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने CM भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें राखी बांधी। हेमंत सोरेन ने बड़ी बहन का आशीर्वाद लिया। छोटी बहनों को स्नेह और शुभकामनायें दीं।

दुमका से रांची पहुंचीं मति सोरेन
रक्षाबंधन पर एक और आत्मीय तस्वीर सामने आई। दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड स्थित सीतासाल गांव से मति सोरेन रांची पहुंचीं। उन्होंने CM हेमंत सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। CM ने बहन मति सोरेन को आशीर्वाद दिया। रक्षाबंधन की शुभकामनायें दीं। बताया गया कि मति सोरेन बीते कई वर्षों से रक्षाबंधन पर CM हेमंत सोरेन को राखी बांधती आ रही हैं। इस बार भी उन्होंने यह परंपरा निभाई।


CM ने झारखंडवासियों को दी बधाई
इस मौके पर CM हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन की शुभकामनायें दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाल जीवन की कामना की।रक्षाबंधन के इस पारिवारिक और आत्मीय मौके पर CM की मां रूपी सोरेन समेत अन्य परिजन भी मौजूद रहे।








