spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सिराज को दर्शकों ने कहा मंकी-डॉग, भड़के कोहली ने कह दी ये बात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ियों को नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे और चौथे दिन लगातार वहां के दर्शकों ने नस्लीय टिप्पणी की। BCCI ने इसकी शिकायत वहां के बोर्ड से की है। लेकिन अब इस मामले में ICC भी सख्त हो गया है। आईसीसी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। रविवार को चौथे दिन के दूसरे सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ी मैदान के बीच में एकत्रित हो गए, जब स्क्वायर लेग बाउंड्री पर खड़े मो. सिराज ने अपशब्द कहे जाने की शिकायत की। इसके बाद सुरक्षाकर्मी दर्शक दीर्घा में गए और अपशब्द कहने वाले व्यक्ति को ढूंढ़ने लगे और फिर दर्शकों के एक समूह को स्टैंड से जाने को कहा गया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने इस पर माफी मांगी।

कोहली ने भी ऐतराज जाहिर किया

विराट कोहली ने भी इस घटना पर अपना ऐतराज जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नस्लीय गाली बर्दाश्त नहीं है। बाउंड्री लाइन पर बहुत सारी बेहूदा चीजें देखी हैं, पर ये तो गुंडागर्दी वाले बर्ताव का चरम है। मैदान पर यह देखना शर्मनाक है। इस मामले को तुरंत और बेहद गंभीर नजरिए से देखना चाहिए। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से एक बार में ही चीजें दुरुस्त हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें : शुभमन ग‍िल ने ठोका अर्धशतक, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

ICC ने निंदा की 

ICC से जारी बयान में कहा गया, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद सिडनी क्रिकेट मैदान में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान नस्लवाद की घटनाओं की कड़ी निंदा करती है और इसकी जांच में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को सभी आवश्यक समर्थन देने की पेशकश करता है।’

जीरो टॉलरेंस की नीति

ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने इस बात को दोहराया कि ICC किसी भी तरह के भेदभाव के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाता है। उन्होंने कहा, ‘हमारे खेल में भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है और हम अविश्वसनीय रूप से निराश हैं कि प्रशंसकों का एक छोटा समूह ऐसा सोचता है कि यह घृणित व्यवहार स्वीकार्य है।’

हमारे पास इसको लेकर नीति है – ICC

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास एक व्यापक भेदभाव-रोधी नीति है, जिसका सदस्यों को पालन करने के साथ यह भी सुनिश्चित करना है कि प्रशंसकों द्वारा इसका पालन किया जाए। हम मैदान के अधिकारियों और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत करते हैं।’

इसे भी पढ़ें : ऋषभ की Left elbow चोटिल, रविंद्र जडेजा भी Field पर नहीं उतरे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...